ye dharatii ye ambar jabase teraa\-meraa prem hai tabase
Movie: Prem
Singer(s): Alka Yagnik, Nalin Dev
Music Director: Laxmikant, Pyarelal
Lyricist: Anand Bakshi
Actors/Actresses: Tabu, Deepak Tijori, Aruna Irani, Dalip Tahil, Sanjay Kapoor
Year/Decade: 1995, 1990s

ये धरती ये अम्बर जब से
तेरा मेरा प्रेम है तब से
दीप ने मांगी थी जब ज्योती
सीप ने मांगा था जब मोती
मैने मांग लिया तुझे रब से
तेरा मेरा प्रेम है ...

सदियों पुराना सारा ज़माना
सारे ज़माने से भी पुराना
प्रेम हमारा पूछ ले सबसे
तेरा मेरा प्रेम है ...

हम दो पंछी मस्त हवाएं
चल पिंजरा ले के उड़ जाएं
दूर कहीं जा बैठें सब से
तेरा मेरा प्रेम है ...




Developed By Homepages.co.in